Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्य सचिव ने किया नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस का दौरा

राजकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण

जयपुर, (29 नवम्बर 2025)। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवासन ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा बीकानेर हाउस स्थित राज्य सरकार के सभी कार्यालयों की निरीक्षण किया।

बैठक में आई.ए.एस. रोली सिंह, राजीव सिंह ठाकुर, मुग्धा सिन्हा, आशुतोष ए.टी.पेडनेकर, भानू प्रकाश येतुरू, डाॅ. प्रीतम बी. यशवंत, मुक्तानंद अग्रवाल, गौरव गोयल, अभिमन्यू कुमार और अंशदीप उपस्थित थे।

उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग और राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राजस्थान हाउस के निर्माण और उदयपुर हाउस के संबंध में जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने सभी कार्यालयों के निरीक्षण के समय उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रकृति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओम प्रकाश, संयुक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती रिंकु मीना सहित राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.