Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी चौपड़ पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज- गणतंत्र दिवस हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहुंमुखी विकास - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर, (26 जनवरी 2026)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बड़ी चौपड़ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देशभक्तों और अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक है। शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों ने दिन-रात अथक परिश्रम कर विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवा, महिला, किसान, श्रमिक सहित समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। राजस्थान में भी डबल इंजन की सरकार पानी, बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में हम सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के कथन-‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाला समय भारत का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश इसी तरह प्रगति पथ पर आगे बढ़ते हुए महाशक्ति के रूप में स्थापित होगा।

इस अवसर पर सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंदाचार्य व  गोपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.