Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी- डीग के 13 विद्यालयों में पढ़ाया जाएगा उर्दू साहित्य

स्कूल व्याख्याता के 13 पदों का होगा सृजन

जयपुर, (19 सितम्बर 2023)। अब डीग जिले के 13 राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थी उर्दू साहित्य विषय में भी पढ़ाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विद्यालयों में ऐच्छिक विषय के रूप में उर्दू साहित्य प्रारम्भ किए जाने के प्रस्ताव मंजूरी दी है। 
गहलोत की स्वीकृति से प्रत्येक विद्यालय के लिए स्कूल व्याख्याता का एक-एक पद (कुल 13 पद) सृजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
इन विद्यालयों में शुरू होगा उर्दू साहित्य विषय:-
1. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भंडारा, कामां
2. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ओलंदा, कामां
3. रा.उ.मा.वि. उदाका, कामां
4. रा.उ.मा.वि. ऊंचेडा, कामां
5. रा.उ.मा.वि. कामां
6. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नौगांवा, कामां
7. बाबूनाथ स्वामी रा.उ.मा.वि., जुरहरा, कामां
8. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, लेवडा, कामां
9. रा.उ.मा.वि., जोतरूहला
10. रा.उ.मा.वि., कथोल पहाड़ी
11. रा.उ.मा.वि., पापडा पहाड़ी
12. रा.उ.मा.वि., सोमका पहाड़ी
13. रा.उ.मा.वि., भौंरी पहाड़ी

Leave A Reply

Your email address will not be published.