Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी- आदिवासी एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम

सड़क से जुड़ेंगे 250 से अधिक आबादी वाले गांव - 135.62 करोड़ रुपए की लागत से होंगे कार्य

जयपुर, (29 अगस्त 2023)। आदिवासी एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों के गांवों में आवागमन की राह और सुगम होगी। इन क्षेत्रों में वर्ष 2011 के बाद घोषित राजस्व गांवों को डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सड़कों के 89 विकास कार्यों के लिए 135.62 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की है।
गहलोत की स्वीकृति से इन क्षेत्रों के 250 से अधिक आबादी वाले गांव डामर सड़क से जुड़ेंगे। इससे क्षेत्र का विकास होगा एवं आमजन को आवागमन में सुविधा होगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस सम्बंध में घोषणा की गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.