Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी – प्रदेश के 10 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत

नवीन पदों का होगा सृजन

जयपुर,(8 अक्टूबर 2023)। राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में क्रमोन्नत करने, नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने एवं आवश्यक पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश के उप स्वास्थ्य केन्द्र थोबावाडा, पंचायत समिति झाडोल उदयपुर, उप स्वास्थ केन्द्र बंसत एवं दुजाना पंचायत समिति सुमेरपुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र रैयाटूण्डा पंचायत समिति तारानगर चूरू, ग्राम जसवंतगढ़ पंचायत समिति गोगुन्दा, ग्राम ढीमडी पंचायत समिति झाडोल उदयपुर, ग्राम मुआना पंचायत समिति नावां नागौर एवं ग्राम भादवा पंचायत समिति सांभर जयपुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र परौआ पंचायत समिति सैपऊ, धौलपुर तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र बुचकला पंचायत समिति पीपाड़शहर, जोधपुर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत किया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक केन्द्र पर नर्स श्रेणी द्वितीय एवं वार्ड ब्वॉय के दो-दो चिकित्साधिकारी, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, सफाई कर्मचारी का एक-एक पद (कुल 90 पद) सृजित किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.