Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
मुंबई प्रवासी शैलेंद्र तुलस्यान के सुपुत्र सीए आशीष तुलस्यान दुबई एवं अमित तुलस्यान मुंबई ने एबीएन स्कूल का किया अवलोकन
एलजी कक्षाओं को सुसज्जित करने की दी स्वीकृति
झुंझुनू (31 जनवरी 2025)। झुंझुनू प्रगतिशन मुंबई द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय का सूरजगढ़ निवासी मुंबई प्रवासी शैलेंद्र तुलस्यान के सुपुत्र सीए आशीष तुलस्यान एवं अमित तुलस्यान मुंबई ने अपने झुंझुनू प्रवास के दौरान अवलोकन किया।
उन्होंने पूरे स्कूल परिसर को, खेल भवन, कंप्यूटर लैब, स्टेज ब्लॉक सहित कक्षाओं में बच्चों के साथ वार्तालाप भी किया। उन्होंने प्रबंध समिति की सराहना करते हुए कहा कि वे दुबई एवं मुंबई सहित अन्य स्थानों पर भी स्कूलों में गये है परंतु यहां की पॉजिटिव एनर्जी वाकई में अद्भुत है जिससे दोनों भाई बहुत प्रभावित हुए तथा एलजी कक्षा के दो कक्ष एवं बाहर का बरामदा सुसज्जित करवाने की अपनी ओर से स्वीकृति दी। उन्होंने स्कूल में आगे भी अपनी ओर से सहयोग करने की इच्छा जाहिर की।
विद्यालय आगमन पर दोनों का स्कूली छात्राओं द्वारा तिलकर्चन कर स्वागत किया गया एवं स्कूल परिसर में स्थापित सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि की गई।
इस अवसर पर प्रबंध समिति सचिव परमेश्वर हलवाई, कार्यकारिणी सदस्य सीए पवन केडिया, डॉ डीएन तुलस्यान, प्रिंसिपल डॉक्टर अजय शर्मा एवं वाइस प्रिंसिपल अनीता मंहमिया उपस्थित जिन्होंने उनका साफा एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सरस्वती प्रतिमा का प्रतीक चिन्ह भेटंकर स्वागत अभिनंदन किया।