Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

3 सितम्बर को होगा ब्राह्मण महासंगम

50 हजार महिलाएं लेगी भाग, फरसे के साथ ली ब्राह्मण महिलाओं ने शपथ

जयपुर (05 अगस्त 2023)। आगामी 3 सितम्बर को होने वाले ब्राह्मण महासंगम के लिये बनीपार्क स्थित खण्डाका हाउस में आज प्रातः 11:30 बजे सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ ने फरसे के साथ शपथ ली की 50 हजार महिलाएं ब्राह्मण महासंगम में भाग लेगीं। उसके लिये पहलीबार महिलायें जिलों में तहसील में गांव, ढाणी स्तर पर सम्पर्क अभियान चलायेगीं। इसके लिये 6 अगस्त से इस अभियान की शुरुआत गंगापुर सिटी से होगी। जिसमें की घर-घर जाकर सम्पर्क किया जायेगा।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री सविता शर्मा ने बताया कि पहली बार पूरे प्रदेश से महिलाओं को इस कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है। आज महासभा की महिला पदाधिकारियों ने एक सामूहिक निर्णय लिया है कि प्रत्येक घर से महिलायें निकले और अपनी भागीदारी इस कार्यक्रम में सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी महिलाएं एक ही रंग की साडी में आयेगी। ऐसा प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 11 हजार महिलाएं तारकेश्वर के मंदिर से कलश यात्रा लेकर आयेगीं।
इस समारोह के लिये ब्राह्मण महिलाओं के अलग अलग जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी बनाये जा रहे है। इसके लिये 6 अगस्त तक सभी जिलों से नाम लिये जा रहे है।
सविता शर्मा ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने इस ब्राह्मण महासंगम के लिए पुरे प्रदेश का दौर कर लिया है और अब महिला प्रकोष्ठ भी दौरे पर रवाना हो रही है। आज के कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपने हाथ में फरसा लेकर संकल्प लिया है कि ब्राह्मण हितों के लिये संघर्ष के लिये वे भी आगे रहेगीं।
सभी महिलाओं ने फरसा लेकर यह भी संकल्प लिया है कि नारी अत्याचार के खिलाफ भी महिलायें आगे रहेगी। ना केवल ब्राह्मण समाज की वरन किसी भी जाति समाज की महिलायें के खिलाफ हो रहे किसी भी अत्याचार के लिए कृत संकल्पित रहेगी।
इस महासंगम का मुख्य उद्देश्य 14 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग, भगवान परशुराम विश्वविद्यालय की स्थापना, भगवान परशुराम जी की 111 फीट प्रतिमा की स्थापना, प्रत्येक जिले में गुरुकुल की स्थापना, ईडब्ल्यूएस आरक्षण में हो रही विसंगतियों को दूर करना, ब्राह्मण आरक्षण आंदोलन के समय लगाये गये मुकदमों को वापिस लेना, ब्राह्मण बालिकाओं के लिये छात्रावास की स्थापना सहित अन्य प्रस्ताव इस महासंगम में लिये जायेगें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सविता शर्मा, नीलम मिश्रा, ज्योति शर्मा कालेडी, सोना शर्मा, निधि शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, ज्योति शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, शीला शर्मा, सरिता शर्मा, ममता पंचोली, मंजू लता शर्मा, लता शर्मा, कनिका शर्मा, डॉ प्रियंका गणेशिया, उमा पारीक, सुनीता शर्मा, संगीता शर्मा, निशा पारीक, रेखा तिवारी, हेमलता शर्मा, स्नेहलता दाधीच, कविता जोशी, प्राची व्यास, आशा शर्मा, विधा शर्मा, श्वेता चतुर्वेदी, शिवानी तिवारी, अनीता शर्मा, शशि शर्मा, सुमन शर्मा, सुधा शर्मा, कमलेश, राधा शर्मा, राधा रानी शर्मा, वंदना शर्मा, उमा पारीक, मृदुला शर्मा, बृजलता शर्मा, मिथिलेश शर्मा, सौम्यता मिश्रा, प्रिया मिश्रा, उषा शर्मा सहित सैंकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.