Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बाइक सवार युवक को टक्कर मार गिराया, पिस्टल दिखा 3 बदमाशों ने 15 लाख रु. लूटे

रामगढ़ (2 सितंबर 2025)। बाइक पर जा रहे एक युवक से 15 लाख रुपए की लूट का मामला दर्ज हुआ है। वारदात के लिए 3 बदमाश बाइक लेकर आए थे। पहले उन्होंने टक्कर मारकर युवक को नीचे गिरा दिया। इसके बाद पिस्टल दिखाकर युवक के पास रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित ने रामगढ़ सेठान थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है।
रामगढ़ शेखावाटी पुलिस के अनुसार झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे के वार्ड 3 निवासी मनीष ने लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि वह फतेहपुर से अपने परिचित प्रताप सिंह से 15 लाख रुपए लेकर बाइक पर निकला था। रुपयों से भरा बैग लेकर वह अपने घर मंडावा जा रहा था। 15 लाख रुपए उसके ताऊ के लड़के सुरेंद्र ने दिलवाए थे। जो, उसके घर पर देने थे।
15 लाख रुपए लूटने के बाद मनीष ने अपने भाई सुरेंद्र को फोन कर घटना की जानकारी दी। सुरेंद्र ने मनीष को घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही। इस पर मंडावा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, वारदात स्थल रामगढ़ सेठान थाने के अधीन आने पर इसके बाद रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर आकर पीड़ित से पूछताछ की। बाइक से गिरने पर मनीष घायल हो गया तो उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाना पड़ा। एक बाइक वाले ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। इससे मनीष नीचे गिर गया। गिरते ही तीनों बदमाशों ने मनीष के पास मौजूद बैग छीनने लगे। विरोध करने पर इनमें से एक ने मनीष को पिस्टल दिखाई। इस पर मनीष डर गया और इसके बाद तीनों बदमाश रुपयों से भरा बैग लूट कर मंडावा की तरफ बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित मनीष के अनुसार तीनों आरोपी सफेद रंग की बाइक लेकर आए थे। इनमें एक ने हेलमेट लगा रखा था और दो ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे।रामगढ़ सेठान के थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि लूट के बाद बदमाश नवलगढ़ की तरफ भाग छूटे। एक जगह उनकी संदिग्ध बाइक नजर आई है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा इस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.