Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (05 मार्च 2024)। बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम पर बैक सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि आरसेटी से पूर्व में प्रशिक्षित सफल महिलाए राजकन्या, संयोगिता, पूजा राहड, सुनीता, रतना देवी रही। संस्थान निदेशक मनोज शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंक सखी का कार्य शीघ्र शुरू करने और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा पूर्व सफल प्रशिक्षणार्थियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में भंवरलाल डोटसरा, अरूण कुमार, कृष्ण कुमार भी उपस्थित रहे। वहीं संचालन डॉ. विजयपाल तिलोटिया एवं प्रदीप शर्मा ने किया।