Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू,(8 जून 2025)। आकाश योग केंद्र की संरक्षक रेणु शर्मा ने बताया आज योगासन भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य व महिला पतंजलि तहसील प्रभारी सूरजगढ़ की योगाचार्य सुदेश खरड़िया की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि जनता फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप कुमार की उपस्थिति में योग साधिका बबिता खीचड़ को सूरजगढ़ महिला पतंजली मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा। इस समारोह में पतंजली राज्य महिला प्रभारी सरिता गूर्जर और महिला पतंजली ज़िला प्रभारी गीता नुनिया ने इस दायित्व के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। बबीता खीचड़ को पतंजली का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। आज के युग में मीडिया आचार विचार पहुचाने का एक सरल तरीक़ा हैं। योग में गति देने के लिए मीडिया एक महत्वपूर्ण क़दम है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नेतृत्व गुरू जी प्रीतम सिंह खुंगाई जिला अधयक्ष योगसना भारत व महिला पतंजलि महामंत्री सूरजगढ़ सरिता लुणायच का रहा। इस मौके पर वीर तेजाजी के अधयक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, ओमप्रकाश भूडनपुरिया समाज सेवी, सुनीता लोहान, पूनम शर्मा, किरण शर्मा, आशा डाबला, नक्ष, अनन्या, गीतिका, मुनेश पुनिया, मीरा देवता, विपिन, संदीप जनता कैंटीन, जगत सिंह नेहरा, चैतन्य देव खरड़िया, पायल खरड़िया, कार्यक्रम का संचालन सुनीता लोहान ने किया। मुनेश पुनिया ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर सुनीता लोहान ने सभी योग साधकों को गुड़ और दूध पिलाकर इस दिन को पर्व के रूप में मनाया। जय हिंद जय भारत।