Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, 05 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में एक्शन प्लान के अनुसार तालुका विधिक सेवा समिति खेतडी में पर्यावरण संरक्षण व बाल विवाह अपराध के संबंध में स्कूली बच्चो द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही तालुका विधिक सेवा समिति, बुहाना में भी पैनल अधिवक्ता द्वारा स्कूल में पर्यावरण संरक्षण व विधिक जागरूककता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा बताया कि पर्यावरण की पहली कड़ी मनुष्य है तथा मानव जाति को ही पर्यावरण के संतुलन बनाने की पहल करनी चाहिए। पर्यावरण को हमें अपने जीवन का संस्कार बनाना चाहिए तथा उसे बचाने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। यदि हम प्रकृति की सुनेगें तो सदा स्वस्थ रहेगें। एक स्वस्थ शरीर स्वस्थ पर्यावरण से जुड़ा है। अतः हमें पेड़ लगाने चाहिए। इस प्राधिकरण के पी.एल.वी. द्वारा सेठ मोती लाल कॉलेज, झुंझुंनू में पर्यावरण संरक्षण व पेड-पोधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।