Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुलाकात की
राज्यपाल ने 'विद्या वाचस्पति' की उपाधि के लिए बधाई दी
जयपुर, (19 मार्च 2026)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकभवन पहुंचकर मुलाकात की। देवनानी ने राज्यपाल को राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया। राज्यपाल ने भी राजस्थान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की “संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष” पुस्तक भेंट की। राज्यपाल ने विधानसभा के उनके कार्यकाल में लिए निर्णयों और नवाचारों की सराहना की।
‘विद्या वाचस्पति’ की उपाधि के लिए बधाई दी
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को राज्यपाल ने कुलाधिपति के रूप में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदान की गई ‘विद्या वाचस्पति’ की उपाधि के लिए बधाई दी।