Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बांदीकुई में दुर्बलनाथ जी महाराज के नाम से पैनोरमा बनाने के लिए परीक्षण कर उचित निर्णय लिया जाएगा- पर्यटन मंत्री

जयपुर, (4 सितम्बर 2025)। पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि बांदीकुई में राष्ट्रीय संत शिरोमणि श्री श्री 1008 दुर्बलनाथ जी महाराज के नाम से पैनोरमा बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा परीक्षण कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
पर्यटन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि खटीक समाज के कुलगुरु श्री श्री 1008 संत दुर्बलनाथ जी का प्रसिद्ध मंदिर एवं समाधि बांदीकुई में स्थित है। इस ऐतिहासिक स्थली पर पैनोरमा बनाने के लिए परीक्षण कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
इससे पहले विधायक भागचंद टांकड़ा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पर्यटन मंत्री ने कहा कि बांदीकुई में राष्ट्रीय संत शिरोमणि श्री श्री 1008 दुर्बलनाथ जी महाराज के नाम से पैनोरमा बनाने के सम्बन्ध में वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन/प्रस्तावित नही है। उन्होंने बताया कि किसी भी पैनोरमा के निर्माण के सम्बन्ध में प्राप्त प्रस्तावों को बजट उपलब्धता तथा युक्तियुक्त परीक्षण उपरान्त निर्णय लिया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.