Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुन, (18 दिसम्बर 2023)। महिला अधिकारिता विभाग झुंझुनू की ओर से 21 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक ‘‘अमृता हाट‘‘ का आयोजन किया जाएगा। विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि इस बार अमृता हाट मंडावा मोड स्थित सरस डेयरी प्लांट परिसर में प्रातः 11 से रात्रि 10 बजे तक आायोजित होगा, जिसमें विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री की जाएगी। वहीं 24 दिसम्बर को सायं 5 बजे से मेला स्थल पर हरीश हिन्दुस्तानी लाफ्टर शॉ का आयोजन किया जाएगा।