Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव की अगुवाई में अलवर टाइगर मैराथन साइकिल रैली हुई आयोजित

युवाओं, खिलाडियों एवं आमजन से अलवर टाइगर मैराथन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अलवर जिला को विश्व पटल पर प्रमोट करने में सहभागिता निभाने का किया आह्वान 28 जनवरी तक कर सकते हैं अलवर टाइगर मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन

जयपुर, (25 जनवरी 2026)। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने रविवार को 8 फरवरी को आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की अलवर टाइगर हाफ मैराथन के रूट पर प्रताप ऑडिटोरियम से अलवर टाइगर मैराथन साइकिल रैली को रवाना किया तथा रैली में साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

केंद्रीय वन मंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ के नारे को अलवर संसदीय क्षेत्र में निरन्तर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा देश भर में चलाई जा रही ‘संडे ऑन साइकिल’ की मुहिम के तहत आज 10 किमी की अलवर टाइगर मैराथन साइकिल रैली निकाली गई है, जिसमें शामिल होकर अलवर में खेल, ऊर्जा, नैतिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण, ट्यूरिज्म को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की अलवर टाइगर हॉफ मैराथन में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं, रजिस्ट्रेशन अवधि को तीन दिन और आगे बढाकर 28 जनवरी किया गया है। उन्होंने संसदीय क्षेत्र के युवाओं, खिलाडियों एवं आमजन से अलवर टाइगर मैराथन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अलवर को विश्व पटल पर प्रमोट करने में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.