Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
गुढ़ागोड़जी (29 अगस्त 2024)। सहकारी प्रबंध संस्थान जयपुर राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली की एक संस्था सहकारिता मंत्रालय द्वारा परवर्तित सवायत समिति की ओर से भोड़की ग्राम सेवा सहकारी समिति लि भोड़की के मुख्यालय पर सदस्य प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूकता शिविर का आयोजन में विषय विशेषज्ञों ने सहकारिता के सिद्धांत , उद्देश्य , नियम , उपनियम आदि पर बोलते हुए कार्यक्रम प्रभारी मेहताब सिंह ने कहा कि ’सहकारी नवाचार से ही विकसित होगी कृषि ’ कार्यक्रम में सुलेखा शर्मा कृषि पर्यवेक्षक ने फार्म पौंड , तारबंदी और कृषि उपकरणों पर दी जाने वाली वित्तीय सहायता के बारे में भी बताया । अध्यक्षता समाजसेवी नेकीराम गिल ने की जबकि गंगाधर महला और समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र डूडी विशिष्ट अतिथि, समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केशर देव गिल ने समिति के लेखों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राम सिंह शेखावत, सुरेश गोदारा , जयपाल सिंह, मोहर सिंह, ताराचंद , बनवारी लाल राव, महेश कुमार सेन , राकेश डूडी , श्रवण सिंह खरींटा , महिपाल , रणधीर सिंह शेखावत,राजेंद्र सिंह नरूका, मन मोहन सिंह शेखावत, हरिराम गढ़वाल , जय सिंह , सुभाष , बबलेश, मुकेश गढ़वाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।