Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

छबड़ा विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी – सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री

जयपुर,(11 जुलाई 2024)। सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री मंजु बाघमार ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के सड़क सुविधा से वंचित 4 गांवों में सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि यह गांव वन क्षेत्र में आते हैं। विभाग द्वारा वन विभाग से स्वीकृति लेने के प्रयास किये जा रहे हैं। स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण की कार्रवाई शीघ्र शुरू कर दी जाएगी।

सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने बताया कि कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के चार गांव, सिजन्या, जयनगर, भटगांव एवं नवाबपुरा वन क्षेत्र में होने के कारण सड़क सुविधा से वंचित हैं।

इससे पहले विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र छबड़ा के जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार 500 से अधिक आबादी के चार गांव भटगॉव (773), सिजन्या (661), जयनगर (524), नवाबपुरा (504) सड़क सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने जानकारी दी कि इन गांवों को जोड़ने वाले मार्ग वन क्षेत्र में होने के कारण इन गांवों को सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा जा सका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.