Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
शिक्षा विभाग को आवंटित आधार मशीनों का नहीं हो पा रहा है उपयोग
संबंधित फर्म व उनके आॅपरेटर्स को आधार मशीने 06 मार्च 2024 तक जमा करवाने के निर्देश
झुंझुनू, (5 मार्च 2024)। जिले में शिक्षा विभाग के 08 ब्लाॅक मुख्यालयों पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा 02-02 आधार मशीने उपलब्ध करवाई गई थी। परिषद स्तर से इन मशीनों के आॅपरेशन के लिए मैसर्स रेडियन्ट हाड़ौती इण्स्ट्रीज से आधार बनाने के लिए एमओयू किया गया था। जिले के 08 मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारियों द्वारा राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार मैसर्स रेडियन्ट हाड़ौती इण्स्ट्रीज द्वारा अधिकृत आॅपरेटर्स को यह मशीने सुपुर्द कर दी गई थी लेकिन इन आॅपरेटर्स द्वारा केवल नवलगढ, चिड़ावा, खेतड़ी ब्लाॅक में ही कुछ कार्य किया गया। वर्तमान में किसी भी ब्लाॅक में आधार नामांकन से संबंधित कार्य नहीं किया जा रहा है। वहीं जिन आॅपरेटर्स को मशीने जारी की गई थी वो इन मशीनों को अपने साथ ही रखे हुए हैं तथा ब्लाॅक कार्यालयों से संपर्क में भी नहीं है। यह एक गंभीर अनियमितता व लापरवाही का प्रकरण है।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा को आदेश दिए है कि वे संबंधित फर्म व उनके आॅपरेटर्स से संपर्क कर सभी मशीने 06 मार्च 2024 तक ब्लाॅक कार्यालयों में जमा करवायें, उसके पश्चात कम्पनी से पुनः अधिकृत आॅपरेटर्स के नियुक्ति पत्रा प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर ही मशीन आवंटित करें। अगर 06 मार्च 2024 तक किसी ब्लाॅक के किसी आॅपरेटर द्वारा मशीन जमा नहीं करवाई जाती है तो संबंधित फर्म व आॅपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। वहीं भविष्य में यह भी सुनिश्चित किया जाये कि मशीने विद्यालयों से बाहर नहीं ले जाई जाए। एक विद्यालय का कार्य पूर्ण होने पर दूसरे विद्यालय में कार्य शुरू किया जाये। इसके लिए मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी द्वारा बनाकर दिये गये कैम्प प्लान के अनुसार ही कार्य करना होगा।