Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विविधता और संतुलन का प्रतीक “पौधारोपण ही भविष्य की जीवन रेखा” ग्राम- इकतारपुरा मुक्तिधाम में 667 पौधों का भव्य रोपण

झुंझुनू,(5 सितंबर 2025)। रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा संचालित हरित क्रांति और पर्यावरण संतुलन मुहिम अंतर्गत महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंचायत समिति बामरवासी के ग्राम- इकतारपुरा मुक्तिधाम प्रांगण में शुक्रवार को भव्य पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। पौधरोपण कार्यक्रम सौरभ नागपाल, जिला विकास प्रबंधक, झुंझुनू, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल, फॉरेस्ट रेंजर सुमन कुमारी, जल एवं ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा, कृषि एवं वानिकी समन्वयक शुभेंद्र भट्ट सहित विभिन्न गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत डालमिया संस्थान, ग्रामीण जन एवं पंचायत के सहयोग से मुक्तिधाम परिसर में कचनार, अर्जुन, गूलर, नीम, मालाबार नीम, बरगद, पीपल, सहजन, बकाण, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के 667 पौधों का रोपण किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार ये पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहायक होंगे, बल्कि यह क्षेत्र की जैव विविधता को भी संरक्षित करेंगे।
ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल करेंगे और उन्हें वृक्ष बनाने की दिशा में योगदान देंगे। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की ओर एक कदम है, बल्कि सामुदायिक एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
डालमिया सेवा संस्थान और ग्रामीणजन संयुक्त प्रयासों से आगामी समय में भी इस क्षेत्र में अधिक पौधारोपण और हरित परियोजनाएँ चलाई जाएँगी। संस्थान का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को सतत विकास की दिशा में अग्रसर करना भी है। पालीवाल ने बताया कि इस ग्राम में लगभग 800 पौधे आने वाले दिनों में 1 लीटर पद्धति से भी लगाए जाने प्रस्तावित है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सुनील जानू ,सुभाष जी ,ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष भरत सिंह, जेंईएन महिपाल सिंह,पं चायत एलडीसी राममेहर सिंह, दयानंद, सूबेदार मोहन सिंह, कंवरपाल सिंह, सूबेदार हनुमान सिंह, अवतार सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मवीर, सुभाष नायक, सूबेदार सूरजभान सिंह, हवलदार बाबू सिंह, रोहतास सिंह, सूरजभान सिंह शेखावत, रामपाल, मुकेश , हाकिम सिंह, दलबीर सिंह, हवलदार लाडू सिंह, बाबू सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.