Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

नो सुत्री जन समस्याओं का मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार गुढा गौरजी को ज्ञापन सौंपा

गुढागोड़जी (15 सितम्बर 2025)। गुढा क्षेत्र के जन सन्गठनो ने क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम गुढा तहसील पर पृर्दशन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर माँग कि रबी फसल 2022-23 में पाले से नष्ट हुई सरसों का मुवावजा वन्चित किसानों को अविलम्ब दिया जाए, वर्तमान खरिफ फसल में अतिवर्षटि से हुए नुकसान का अविलंब मुयायना कर मुवावजा दिलाया जाए, मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप क्षेत्र में यमुना जल से नहर का कार्य आरम्भ किया जाये, स्मार्ट मीटर योजना बन्द की जाए, विद्युत् निगमों में निजिकरण बन्द किया जाए, बिजली की टर्पिन्ग व्यवस्था से निजात दिलाने हेतु फिडर सुधार कार्यक्रम में तेजी लाई जाये, जरुरत मन्द किसानों को मान्ग के अनुरूप विद्युत कनेक्शन दिए जाये, आडिट के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण बन्द किया जाए, क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर समर्थन मुल्य पर कृषि उपज कृय करने के लिए केन्द्र खोले जाए। इसके अतिरिक्त केड, चवरा चौफुल्या पर हो रही लगातार चोरियों से निजात दिलाने के लिए रात्रि पुलिस गस्त बढाने के लिए थाना प्रभारी गुढा को भी ज्ञापन दिया, ईसी दौरान मूलचन्द खरिन्टा, चौधरी महताब सिंह, महावीर खरिन्टा, दाता राम धीवा, अध्यक्ष व्यापार मण्डल केड, विकास कुलहरि, जगवीर बराला, उम्मेद मील, धर्मवीर खरिन्टा, जगमाल झाझडिया, सुमेर जाखड़, महावीर खरबास, कैप्टन लीलाधर चौहान आदि ने विचार रखे तथा ज्ञापन सौंपा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.