Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मारवाड़ी युवा मंच झुंझुनू शाखा के तत्वाधान में भाद्रपद अमावस्या के शुभ अवसर पर नींबू शिकंजी वितरण का शिविर लगाया गया

झुंझुनू, (23 अगस्त 2025)। मारवाड़ी युवा मंच झुंझुनू शाखा के तत्वाधान में भाद्रपद अमावस्या के शुभ अवसर पर 23 अगस्त 2025 प्रातः 10 बजे से चूना चौक रानी सती रोड झुंझुनू पर नींबू शिकंजी वितरण का शिविर लगाया गया।

जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक गोपाल जालान ने बताया कि उक्त शिविर का शुभारंभ जिला प्रमुख एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी व जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर उमेश जालान द्वारा किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत दुपट्टा एवं साॅफा औढाकर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.डी.एन.तुलस्यान ने किया।

अतिथियों ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि गर्म मौसम में राह चलते लोगों को ठंडा व ताज़गी भरा नींबू शिकंजी पिलाना न केवल शारीरिक प्यास बुझाने का कार्य है, बल्कि यह सेवा समाज में अपनत्व और मानवीय संवेदना का भी संदेश भी देती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष अंकित पोद्दार, सचिव सीए सौरभ रिंगसिया, कोषाध्यक्ष वैभव मोदी, उपाध्यक्ष राहुल खंड़ेलिया, अंकित चुड़ैलावाला, उपमंत्री आकाश अग्रवाल, मंच संरक्षक डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान, हरिश तुलस्यान, प्रदीप पाटोदिया, सीए प्रशांत तुलस्यान, अभिषेक सर्राफ, मयंक सुलतानिया, मोहित अग्रवाल, केतन गाडिया, राहुल जालान, सचिन झुंझुनूवाला, माधव तुलस्यान, गोपाल जालान, शुभम बंसल, तन्मय तुलस्यान, स्त्री शक्ति की ललित राठौड़, सुमन मिल, अन्य सदस्या व मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.