Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

नगर निगम जयपुर हेरिटेज और डूंगरपुर नगर परिषद स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड, 2023 से सम्मानित

जयपुर, (11 जनवरी 2024)। नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में गुरूवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण सम्मान समारोह के दौरान जयपुर हेरिटेज नगर निगम और डूंगरपुर नगर परिषद को स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड- 2023 से सम्मानित किया गया। जयपुर हेरिटेज नगर निगम को एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छता के उत्कृष्ट पैमाने प्राप्त करने के लिए तथा डूंगरपुर नगर परिषद को एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छता के निर्धारित पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ये अवार्ड दिए गए।

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, अर्बन 2.0 के अंतर्गत करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण- 2023 भाग लेने वाले देश भर के स्थानीय निकायों में से स्वच्छता संबंध पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकायों को ये राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए हैं।

जयपुर हेरिटेज नगर निगम की ओर से यह पुरस्कार मेयर मुनेश गुर्जर और आयुक्त अभिषेक सुराणा द्वारा ग्रहण किया गया वहीं डूंगरपुर नगर परिषद की ओर से यह पुरस्कार सभापति अमृत कलसुआ और उपसभापति सुदर्शन जैन ने ग्रहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.