Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्यपाल से पुरस्कार विजेता खिलाड़ी दिव्यकृति सिंह ने की मुलाकात

जयपुर, (11 जनवरी 2024)। राज्यपाल कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में घुड़सवारी में एशियन गेम्स-2023 में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली देश की पहली महिला अर्जुन अवॉर्डी दिव्यकृति सिंह ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
राज्यपाल मिश्र ने दिव्यकृति सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान ही नहीं पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि दिव्यकृति सिंह भारत की बेटियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत  है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को ही दिव्यकृति को अर्जुन अवॉर्ड देकर सम्मानित किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.