Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार- 2023, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान की दिव्यकृति सिंह और महावीर प्रसाद सैनी को खेल पुरस्कारों से किया सम्मानित

घुड़सवारी में उत्कृष्टता के लिए दिव्यकृति सिंह को अर्जुन पुरस्कार और महावीर प्रसाद सैनी को एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार

जयपुर, (9 जनवरी 2024)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान की दिव्यकृति सिंह को अर्जुन पुरस्कार और महावीर प्रसाद सैनी को द्रोणाचार्य खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया।

नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के भव्य आयोजन में राष्ट्रपति ने प्रदेश की दिव्यकृति सिंह को घुड़सवारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार तथा महावीर प्रसाद सैनी को पैरा एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) प्रदान कर सम्मानित किया।

दिव्यकृति अर्जुन पुरस्कार पाने वाली पहली महिला घुड़सवार हैं। दिव्यकृति सिंह (ड्रेसेज टीम) ने चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। भारतीय घुड़सवार (ड्रेसेज टीम) की सदस्य दिव्यकृति सिंह राजस्थान की बेटी हैं। देश के लिए गोल्ड लाने वाली दिव्यकृति सिंह अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला घुड़सवार हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2023, द्रोणाचार्य अवार्ड 2023, अर्जुन अवार्ड 2023, ध्यानचंद अवार्ड 2023, तेनजिंग नॉर्वे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2022 और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2023 को विभिन्न खेल हस्तियों को प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.