Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जयपुर में जीबी मोदी विद्या मंदिर को मिला सम्मान

झुंझुनू, (29 दिसंबर 2023)। राजस्थान द्वारा होटल क्लार्कस आमेर जयपुर में आयोजित साइबर क्राइम से सुरक्षा विषय पर परिचर्चा में जीबी मोदी विद्या मंदिर बाकरा रोड झुंझुनू का प्रतिनिधित्व करते हुए एडवोकेट श्रवण केजडीवाल एवं दिनेश चंद्र अग्रवाल ने भाग लिया।

परिचर्चा में मुख्य वक्ता साइबर क्राइम एक्सपर्ट रिटायर्ड आईपीएस त्रिवेणी सिंह, पैनलिस्ट डॉक्टर आरके अरोड़ा सीईओ निर्माण यूनिवर्सिटी, नंदकिशोर यादव आरएनएस ग्रुप आफ कंपनीज, रवि सिंघल डायरेक्टर गंगानगर कमोडिटी लिमिटेड सहित अन्य विशिष्ट जन ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, एनजीओ, कंपनीज व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षा एवं बेस्ट परिणाम के लिए न्यूज़ 18 के एडिटर अमित भट्ट, हेड सेल्स विपिन कुमार तथा रिटायर्ड आईपीएस त्रिवेणी सिंह द्वारा जीबी मोदी विद्या मंदिर बाकरा रोड झुंझुनू को सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.