Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में पहुंच कर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाये

झुंझुनूं, (19 दिसंबर 2023)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम स्तर पर आयोजित शिविरों में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
सीएमएचओ डॉ राजकुमार डाँगी ने आमजन से शिविरों में आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में सबसे पहले अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाये यदि पूर्व में नही बना है तो। यह कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में ईलाज के लाभ के लिए जरूरी है। इसके लिए शिविर में अपना आधार कार्ड जन आधार कार्ड और मोबाइल अवश्य साथ लेकर जाये ताकि आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके। साथ ही शिविर में गैर संचारी रोगों की जांच, टीबी की स्क्रीनिंग भी की जा रही हैं यदि आप 30 साल से अधिक आयु के है तो अपनी एनसीडी की जांच जरूर करवाये ताकि समय पर उपचार शुरू किया जा सके औऱ स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके साथ ही साथ कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए के लिए प्रेरित करने के साथ योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.