Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (14 दिसंबर 2023)। जिलेवासी भारत को विकसित, आत्मनिर्भर बनाने की शपथ ऑनलाईन ले सकते हैं। जिला परिषद के सीईओ और विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी जवाहर चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के ऑनलाईन पोर्टल www.viksitbharatsankalp.gov.in पर यह शपथ ली जा सकती है। पोर्टल को स्क्रॉल करने पर मध्यभाग में ‘शपथ लेवें’ बटन पर क्लिक करने पर शपथ लेने का वेबपेज खुलेगा, जिस पर नाम, पता, मोबाइल नं, ईमेल आईडी इत्यादि जानकारी देने के बाद भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने और देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, देश की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने और नागरिक होने का कर्तव्य निभाने संबंधी शपथ पढ़ी जा सकती है। जिसे सबमिट करने के बाद मोबाइल पर ओटीपी (वन टाईम पासवर्ड) के जरिए शपथ का सर्टिफिकेट भी डाऊनलोड किया जा सकता है।