Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान की सदस्यता हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध

जयपुर । कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ राजस्थान की सदस्यता का आवेदन पत्र राजस्थान विधानसभा की वेबसाइट https://assembly.rajasthan.gov.in पर सोमवार को राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने ऑनलाइन किया।

प्रमुख सचिव शर्मा ने बताया की क्लब की सदस्यता लेने के लिए वेबसाइट से आवेदन प्रपत्र को डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन प्रपत्र को निर्धारित सदस्यता शुल्क और आवेदन प्रपत्र के 500 रुपये सहित राजस्थान विधान सभा सचिवालय में अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2024 तक जमा कराया जा सकता है। सदस्यता से संबंधित आवश्यक नियम व शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.