Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आचार संहिता की पालना करवाने को लेकर जिला प्रशासन सख्त

वाहनों पर बिना अनुमति झंडे-स्टीकर लगाने पर हुई कार्रवाई

झुंझुनूं, (2 नवंबर 2023)। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने को लेकर जिला प्रशासन सख्त नज़र आ रहा है। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देशन में जिला प्रशासन ने अनेक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि उम्मीदवार की अनुमति के बिना वाहनों पर झंडे, स्टीकर अथवा अन्य चुनाव प्रचार सामग्री लगाने पर भादसं की धारा 171 (एच) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127 (क) के तहत मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। अग्रवाल ने जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों को भी सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.