Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

रेलवे स्टेशन पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने पकड़ी 7 किलो 6 ग्राम चांदी

झुंझुनूं,(28 अक्टूबर 2023)। झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी कविता गोदारा व सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चौधरी व अनिल कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले में कार्यशील विभिन्न फ्लाइंग स्कवाड टीमों व पुलिस फोर्स द्वारा आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में रेल्वे स्टेशन झुंझुनू पर जांच की कार्यवाही की गयी। इस दौरान रेलगाड़ी में आवाजाही करने वाले यात्रियों के सामान की जांच की गयी। जांच के दौरान फ्लाइंग स्कवाड टीम प्रभारी महावीर प्रसाद की टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन झुंझुनू पर 7 किलो 6 ग्राम चांदी की जप्ती की गई, जिसे कोष कार्यालय में जमा करवाया गया। इस दौरान रेलवे पुलिस के सीताराम, शेर सिंह और मखनलाल आदि पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.