Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं एकेडमी को मिला बेस्ट स्कूल अवॉर्ड, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर फिर एक बार किया टॉप
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2023-24 अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
झुंझुनूं,(14 अक्टूबर 2023)। संपूर्ण राजस्थान में अपने अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम, असाधारण स्पोर्ट्स फैसिलिटिज एवं एक्सक्लूसिव सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विख्यात झुंझुनूं एकेडमी सीबीएसई स्कूल को होटल जे डब्ल्यू मैरियट नई दिल्ली एयरोसिटी में एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2023-24 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
जानकारी देते हुए स्कूल निदेशक आकाश मोदी ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र की जानी-मानी पत्रिका एज्युकेशन वर्ल्ड द्वारा आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में झुंझुनूं एकेडमी प्रबंधन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों, शिक्षा में तकनीकी के समावेश एवं विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए किए गए प्रयासों को एक पहचान देते हुए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ-साथ झुंझुनूं एकेडमी की शैक्षणिक प्रतिष्ठा, गुणवत्ता एवं प्रबंध को नेतृत्व क्षमता के आधार पर स्कूल को ‘ को-एड डे कम बोर्डिंग स्कूल’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
होटल जे डब्ल्यू मैरियट नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह में झुंझुनूं एकेडमी उप-प्राचार्या सरोज सिंह एवं स्कूल प्लस कोऑर्डिनेटर अर्चना जांगिड़ को इस सम्मान से नवाजा गया। झुंझुनूं एकेडमी का सम्मान करते हुए आयोजक संस्था के वक्ताओं ने कहा कि अत्यन्त कड़े मापदण्डों के आधार पर चयनित झुंझुनूं एकेडमी विद्यालय राजस्थान का ऐसा विद्यालय है जहां शिक्षण पद्धति में आधुनिकतम तकनीकों का समावेश कर अध्ययन-अध्यापन के कार्य को और अधिक सुगम, सहज एवं रूचिकर बनाने के लिए अनेकों नवाचार किए गए हैं। यहां से पढ़ने वाले विद्यार्थी जीवन में अच्छी सफलताएं प्राप्त कर देश-विदेश में उच्च प्रतिष्ठित पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस उपलब्धि पर झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार छठी बार इस तरह का अवॉर्ड मिलना यकीनन स्कूल के लिए गौरव की बात है और यह तभी संभव हो पाता है जब स्कूल अपनी क्वालिटी एज्युकेशन को लगातार जारी रखे।
स्कूल प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा कि आज की बदलती प्रतिस्पर्धात्मक परिस्थितियों में विद्यार्थी को प्रत्येक विषय के सामान्य ज्ञान के साथ सामाजिक जीवन मूल्यों का ज्ञान होना अति आवश्यक है ताकि वह अपने आपको भावी समाज के लिए एक सुयोग्य नागरिक के रूप में तैयार कर सके और झुंझुनूं एकेडमी इसके लिए सदैव कटिबद्ध है।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी, जीवेम मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, स्कूल निदेशक आकाश मोदी, जॉली एंजेल्स डायरेक्टर गरिमा मोदी, जीवेम छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा, स्कूल प्रशासक कमलेश कुलहरि, श्यामसुन्दर शर्मा, सैनिक इंचार्ज रामस्वरूप झाझडिया सहित समस्त स्टॉफ सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है।