Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, । जयपुर संभाग के नव नामांकित राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्न्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा के सभागार में आयोजित शिविर में 650 से अधिक राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्न्स ने भाग लिया।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि 01 अक्टूबर से 03 अक्टूबर 2023 तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को राज्य सरकार की जन—कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया साथ ही पात्र लाभार्थियों तक लाभ कैसे पहुंचाया जाए इसकी भी व्यापक जानकारी दी गई।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक हीरा लाल जाटव ने बताया कि कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्न्स को पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्कूटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना, मुख्यमंत्री हथलेवा योजना, इंदिरा गांधी निःशुल्क स्मार्टफोन योजना सहित प्रदेश कि समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान जन आधार प्राधिकरण के संयुक्त निदेशक सीताराम स्वरूप ने जन आधार एवं इसकी उपयोगिता की विस्तृत एवं प्रभावी जानकारी दी।