Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान राज्यपाल मिश्र ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
जयपुर, (2 अक्टूबर 2023)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजभवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की।
राज्यपाल मिश्र ने इन दोनों विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जन जन को सत्य, अहिंसा और न्याय के साथ ईमानदारी से राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निर्वहन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया है।