Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विधानसभा आम चुनाव के संबंध में दिए दिशा निर्देश

झुंझुनू,(22 सितम्बर 2023)। आगामी विधानसभा आम चुनाव के तहत प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को कलेक्टे्रट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार सहिता, पेड़ न्यूज, विभिन्न जागरूकता एप, चुनाव व्यय सहित विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी दी गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुरारी लाल शर्मा, मंडावा एसडीएम ओमप्रकाश चंदेलिया, वरिष्ठ लेखाधिकारी सतीश कुमार, मास्टर टेनर्स अम्मीलाल मूंड, सत्यानारायण, उमर फारूकी, रघुवीर झाझडिया, विकास कुमार सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.