Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रदेश के छह और स्वास्थ्य केन्द्रों को मिला नेशनल क्वालिटी एश्यारेंस सर्टिफिकेट

तीन हैल्थ वेलनेस सेंटर, दो पीएचसी और एक अरबन पीएचसी ने प्राप्त किया राष्ट्रीय गौरव

जयपुर, (19 सितम्बर 2023)। प्रदेश के तीन हैल्थ वेलनेस सेंटर, दो पीएचसी और एक अरबन पीएचसी स्वास्थ्य केन्द्रों को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट के लिए चुना गया है। अब राजस्थान के 153 स्वास्थ्य केन्द्र अपनी स्वच्छता और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं के आधार पर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत यह राष्ट्ीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना और अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शुभ्रा सिंह ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन व सेवाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले इन चिकित्सा संस्थानों के सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मिशन निदेशक, एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (क्वालिटी एश्यारेंस प्रोग्राम) के तहत् बीकानेर जिले के उत्तमदेसर, ग्रांधी, डूडीवाली के हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर, राजसमंद जिले की पीएचसी ताल, बूंदी जिले की पीएचसी बांसी और जालौर जिले की अरबन पीएचसी लाल पोल स्वास्थ्य केन्द्रों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार बीकानेर जिले के तीनों हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर को चुना गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष नेशनल लेवल के एक्सटरर्नल एसेसमेंट मॉनीटर्स द्वारा भी स्वास्थ्य केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया जाता है एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित मापदंड़ों के अनुसार विभिन्न पैरामीटरों की जांच कर श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले संस्थानों को यह प्रमाण पत्र और निर्धारित इंसेंटिव राशि प्रदान की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.