Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित मधुमेह चिकित्सा शिविर

झुंझुनूं,(6 अगस्त 2023)।लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित किए जाने वाला मधुमेह चिकित्सा शिविर 6 अगस्त 2023 को स्वर्गीय सुलोचना देवी मोदी धर्मपत्नी लॉयन रामचंद्र मोदी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रौ के आर्थिक सौजन्य से पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें 77 रोगियों की शुगर जांच कर उन्हें लायन डॉ एन एस नरूका के चिकित्सा परामर्श पर एक माह की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई।

इसी क्रम में आज क्लब द्वारा बहु उद्देश्यीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 50 रोगियों का पंजीयन कर उन्हें क्लब द्वारा लायन डॉ एन एस नरूका के चिकित्सा परामर्श पर सात दिवस की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई।

इस अवसर पर दानदाता परिवार की ओर से लॉयन रामचंद्र मोदी, आयुष मोदी, हृदय मोदी, संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा, सचिव लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड, कोषाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, डॉ एनएस नरूका, शकुंतला पुरोहित, डॉक्टर बबीता कुमावत, राम प्रताप कुमावत, संयोजक महीपाल सिंह एवं कैलाश चंद्र टेलर सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.