Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्यपाल ने की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

समाज में नशे की प्रवृत्ति रोकने के लिए सभी मिलकर करें कार्य, युवाओं को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी – राज्यपाल

जयपुर/डीडवाना-कुचामन, (16 अगस्त 2026)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को डीडवाना-कुचामन में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक लेकर जिले में नशामुक्ति, टीबी नियंत्रण एवं स्कूली शिक्षा सहित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों तथा आमजन को मिलकर कार्य करना होगा।

समीक्षा बैठक में राज्यपाल बागडे ने नशा मुक्त भारत अभियान की प्रगति, मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग पर रोक, अंतर-एजेंसी समन्वय, उपचार-पुनर्वास एवं जन-जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए भावी कार्ययोजना और रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय “टी.बी. मुक्त भारत अभियान” की प्रगति, स्क्रीनिंग शिविरों, निक्षय पोषण योजना एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई।

राज्यपाल ने जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 12 हेतु वर्गवार (SC, ST, OBC एवं सामान्य वर्ग) तथा लिंगानुसार नामांकन, उत्तीर्ण स्थिति, ड्रॉप-आउट दर एवं सुधारात्मक प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की । साथ ही उन्होंने वर्ष 2026 की NEET एवं JEE प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले में वर्गवार (SC, ST, OBC एवं सामान्य वर्ग) तथा लिंगानुसार नामांकन एवं चयनित विद्यार्थियों की स्थिति का विश्लेषण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के उपाय करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने राजकीय खेल स्टेडियम में पौधरोपण किया और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.