Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 17 अगस्त को होगा वार्डों के आरक्षण का निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन
नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों के लिए प्रातः 10 बजे तथा नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के वार्डों के लिए प्रातः 11 बजे निकाली जाएगी लॉटरी
जयपुर, (14 अगस्त 2026)। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए जयपुर जिले के नगरीय निकायों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की प्रक्रिया 17 अगस्त, 2026 को लॉटरी के माध्यम से की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला कलक्टर जयपुर संदेश नायक के आदेशानुसार नगर निगम जयपुर के कुल 150 वार्डों के वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी राजस्थान नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम, 2009 एवं नियम, 1994 के प्रावधानों के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 17 अगस्त को प्रातः 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार, जयपुर में आयोजित होगी। वहीं जयपुर जिले की नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के वार्डों के वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया भी 17 अगस्त, 2026 को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार, जयपुर में प्रारंभ होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले नगर पालिका जोबनेर के 20 वार्डों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी तथा इसके तत्काल पश्चात नगर पालिका बगरू के 35, वाटिका के 25, चाकसू के 35, नगर परिषद चौमूं के 45, नगर पालिका कालाडेरा के 20, जमवारामगढ़ के 35, दूदू के 25, फागी के 20, फुलेरा के 25, सांभर के 25, किशनगढ़ रेनवाल के 35, नारायणा के 25, बस्सी के 35, कानोता के 20, नगर परिषद शाहपुरा के 55, मनोहरपुर के 35 एवं खेजरोली के 25 वार्डों के लिए क्रमशः लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी