Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए फिर से विकसित करने के निर्देश

झुंझुनूं, । झुंझुनूं के आबूसर रोड़ स्थित शिल्पग्राम की तस्वीर अब फिर से संवरने वाली है। जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने अधिकारियों की टीम के साथ शनिवार को यहां निरीक्षण कर इसे विकसित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यहां के गेस्ट हाऊस, कैफेटेरिया, डोरमेन्ट्री, ओपन थिऐटर, स्वीमिंग पूल, पौंड आदि का बारीकी से निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इसमें पर्यटन के लिहाज से विपुल संभावनाएं बताते हुए जिला परिषद एसीईओ और राजीविका प्रभारी रामनिवास चौधरी और महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला से इसकी विस्तृत कार्ययोजना बनाकर विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. दयानंद और पीआरओ हिमांशु सिंह भी साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.