Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, । जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ खुशाल ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में चुनावी खर्च को लेकर बैठक की। एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव के दौरान होने वाले विभिन्न खर्च की दरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी दिए। बैठक में जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिहं, लेखाधिकारी डॉ. सतीश, कमलकांत शर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र फौजी, सुभाषचंद्र, शुभकरण महला, सुमेरसिंह बुडानिया आदि मौजूद रहे।