Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों, संपर्क पोर्टल और हरयालो राजस्थान अभियान की समीक्षा
झुंझुनूं, (12 अगस्त 2026)। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा हरयालो राजस्थान अभियान की प्रगति सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।
जिला कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को लेकर विभागवार जानकारी ली और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।
उन्होंने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर परिवादियों को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें।
बैठक में हरयालो राजस्थान अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करवाने, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने तथा अभियान को जनभागीदारी से प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण की भी प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में अति जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।