Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

PWD कर्मचारी ने मां को मार डाला:चाकू से ताबड़तोड़ वार किया, बहन-बहनोई को फोन कर कहा- मम्मी का मैंने मर्डर कर दिया

नवलगढ़, (09 जुलाई 2026) |पीडबल्यूडी (PWD) विभाग में यूडीसी (UDC) के पद पर तैनात बेटे ने 8 जुलाई की रात अपनी मां की हत्या कर दी।

पीडबल्यूडी (PWD) विभाग में यूडीसी (UDC) के पद पर तैनात बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पूरे कमरे में खून फैल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बेटे ने खुद अपनी बहन और जीजा (बहनोई) को फोन कर कहा- मैंने मां को मार डाला है।

मौके पर पहुंचे बेटी-दामाद और भतीजों ने लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दामाद की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को घर से ही डिटेन कर लिया है। यह पूरी घटना झुंझुनूं के नवलगढ़ थाना इलाके की कृषि उपज मंडी के सामने की है।

झुंझुनूं के नवलगढ़ थाना इलाके की कृषि उपज मंडी के सामने इसी मकान में बेटे ने मां का मर्डर कर दिया।

शराब की लत और पारिवारिक कलह बनी वजह

नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया- मूल रूप से गुढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगनोर गांव का रहने वाला यह परिवार वर्तमान में नवलगढ़ कृषि उपज मंडी के सामने रह रहा था। मृतका की पहचान 59 साल की प्रभाती देवी (पत्नी स्वर्गीय शीशराम) के रूप में हुई है।

आरोपी बेटा राजवीर (28) शराब पीने का आदी है। उसका अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके कारण पत्नी अपने 5 साल के बेटे को लेकर पीहर गई हुई है। घर में राजवीर अपनी मां प्रभाती देवी के साथ ही रहता था।

जिस घर में बुजुर्ग महिला का मर्डर हुआ है, उस घर को पुलिस ने सील कर दिया है।

8 जुलाई की रात 10 बजे हुआ विवाद

8 जुलाई की रात करीब 10 बजे राजवीर का अपनी मां प्रभाती देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर राजवीर ने रसोई से चाकू उठाया और मां पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी और तड़पने लगी।

मां को लहूलुहान करने के बाद आरोपी राजवीर ने भागने के बजाय अपनी दूसरे नंबर की बहन और जीजा शिवकुमार को फोन लगाया। उसने वारदात की जानकारी दी। फोन सुनते ही बहन-जीजा के होश उड़ गए। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रभाती देवी को नवलगढ़ के जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.