Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी हजारों लीटर वाॅश एवं मदिरा भट्टियां की नष्ट

जयपुर, (7 जुलाई 2026)। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए नाकाबंदी, गश्त, रेड आदि निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।

प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई—

निरोधात्मक कार्यवाही के तहत सीकर जिले में ईपीएफ टीम सीकर एवं नागौर की संयुक्त दबिश कार्रवाई में जयपुर जंक्शन की सीमा पर बड़ी मात्रा में स्पिरिट एवं अवैध मदिरा जब्त की गई। हनुमानगढ़ में ग्राम गंगागढ़, देबूघाट, दडबली बास मौलवी एवं घग्गर बहाव क्षेत्र में आबकारी दल की दबिश कार्रवाई में 4500 लीटर वाॅश एवं 8 कच्ची भट्टियां नष्ट की गई। बांसवाड़ा में अवैध हथकड़ शराब पर कार्रवाई करते हुए दानपुर एवं अम्बापुरा क्षेत्रों में 3 हजार लीटर वाॅश 2 कच्ची भट्टियां नष्ट करते हुए 35 बोतल अवैध हथकड़ शराब की बरामद की गई। चित्तौड़गढ़ में ईपीएफ टीम निम्बोहड़ा की कार्रवाई में 500 लीटर वाॅश नष्ट कर 30 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में हनुमानगढ़ जिले में भारतमाला एक्सप्रेस वे नगराना टोल संगरिया पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई।

इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.