Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्यपाल ने कहा, प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि— प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पचपदरा में पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी की सौगात

विकास कार्यक्रमों के लोकार्पण, शिलान्यास अवसर पर राज्यपाल बागडे भी रहे मौजूद

जयपुर, (4 जुलाई 2026)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालोतरा जिले के पचपदरा में पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी और जयपुर मैट्रो के दूसरे चरण आदि सहित अन्य विकास योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम में भागीदारी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को बालोतरा में लगभग एक लाख 6 हजार करोड़ रुपए की पेट्रोकेमिकल्स, शहरी परिवहन, रेलवे, सड़क, नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने 54 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राजस्थान के लिए दी गई यह ऐतिहासिक सौगात है। उन्होंने इसके लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.