Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सुरक्षित, सुगम, सुंदर – नगरीय सड़कों के संग आगे बढ़ता राजस्थान प्रदेश में 232 नगरीय निकायों में 1528 करोड़़ के कार्यों का शिलान्यास

जयपुर, । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शनिवार को 232 नगरीय निकायों में 2 हजार 642 कि.मी. सड़कों के नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
 सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1528 करोड़़ की लागत के 4 हजार 101 कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर वर्चुअली किया जाएगा।
गालरिया ने कहा कि बजट 2023-24 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अनेक घोषणाएं की गई हैं। इनमें से पीडब्ल्यूडी से संबंधित कार्यों को विभाग द्वारा प्रमुखता से समय पर पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जुलाई को इन कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वायत्त शासन व नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शान्ति कुमार धारीवाल, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे और विभिन्न जिलों से जनप्रतिनिधि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।
प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि विभाग द्वारा गत 4 वर्षों में 64 हजार 946 किलोमीटर की सड़कों के निर्माण व विकास कार्य करवाए गए है। वर्ष 2011 की जनगणनानुसार  500 से अधिक आबादी के कुल 851 गांवों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है एवं शेष रहे गाँवो को जोड़ने का काम भी निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के साथ उनकी गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम जयपुर हेरिटेज में 20 करोड़़ के 25 कार्य, नगर निगम जयपुर ग्रेटर के 19 करोड़़ के 174 कार्य, नगर परिषद चौमूं में 10 करोड़़ के 11 कार्य एवं जयपुर जिलें की विभिन्न नगर पालिकाओं में लगभग 6-6 करोड़़ की लागत के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमे सांभर में 11 कार्य, जोबनेर में 30 कार्य, विराटनगर में 41 कार्य, पावटा प्रागपुरा में 26, किशनगढ़ रेनवाल में 47, बगरू में 21, शाहपुरा में 35, चाकसू में 11, बस्सी में 14 और मनोहरपुर एवं नरायणा में 41 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। नगरपालिका क्षेत्र में 20 कि.मी., नगरपरिषद क्षेत्र में 35 कि.मी और नगर निगम क्षेत्र में 50 कि.मी के कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाए जा रहे है।
विभिन्न जिलों में होंगे यह निम्न कार्य-
 
अजमेर में 51 करोड़ के 108 कार्य
भीलवाडा में 49 करोड़ के 96 कार्य
नागौर में 89 करोड़ के 206 कार्य
टोंक में 40 करोड़ के 108 कार्य
भरतपुर में 86 करोड़ के 226 कार्य
धौलपुर में 34 करोड़ के 120 कार्य
करौली में 35 करोड़ के 92 कार्य
सवाईमाधोपुर में 32 करोड़ के 241 कार्य
बीकानेर में 15 करोड़ के 102 कार्य
हनुमानगढ में 43 करोड़ के 85 कार्य
श्रीगंगानगर में 65 करोड़ के 141 कार्य
चूरू में 70 करोड़ के 316 कार्य
जयपुर में 109 करोड़ के 487 कार्य
अलवर में 119 करोड़ के 441 कार्य
सीकर में 74 करोड़ के 205 कार्य
झुंझुंनू में 80 करोड़ के 213 कार्य
दौसा में 39 करोड़ के 100 कार्य
जोधपुर में 67 करोड़ के 171 कार्य
पाली में 62 करोड़ के 102 कार्य
सिरोही में 41 करोड़ के 132 कार्य
जैसलमेर में 16 करोड़ के 54 कार्य
बाड़मेर में 23 करोड़ के 74 कार्य
कोटा में 64 करोड़ के 63 कार्य
बूंदी में 40 करोड़़ के 69 कार्य
बारां में 35 करोड़ के 111 कार्य
झालावाड़ में 28 करोड़़ के 38 कार्य
उदयपुर में 12 करोड़ के 23 कार्य
चितौडगढ में 35 करोड़ के 126 कार्य
राजसमंद में 28 करोड़ के 114 कार्य
बांसवाड़ा में 22 करोड़ के 50 कार्य
डूंगरपुर में 5 करोड़ के 10 कार्य
प्रतापगढ में 19 करोड़़ के 28 कार्य

Leave A Reply

Your email address will not be published.