Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूकता के लिए निकली रैली, रविवार को होगा अभियान का शुभारंभ

झुंझुनूं, (28 जून  2026)।को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को नर्सिंग प्रशिक्षु छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को शहीद पार्क से सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, एएनएमटीसी प्रिंसिपल संतोष सैनी, डीपीओ सियाराम पूनिया तथा डीपीसी डॉ. महेश कड़वासरा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि रविवार, 28 जून को जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग पुलिस लाइन के सामने स्थित झुग्गी बस्ती में बनाए गए पोलियो बूथ पर प्रातः 9:00 बजे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के तहत जिले भर में 5 वर्ष तक की आयु के लगभग 1 लाख 66 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.