Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर,। राजस्थान आवासन मंडल को मिले पुरस्कार और सम्मानों की फेहरिस्त में लगातार इजाफा होता जा रहा है। गुरुवार को मुंबई के ताज होटल में आवासन मंडल को ’एक्सीलेंस इन पीएसयू’ और आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को ’एग्जमप्लरी लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड के साथ सूची में एक सम्मान और जुड़ गया।
मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुए भव्य समारोह में मंडल सचिव अल्पा चौधरी, निदेशक (लॉ) लेखराज जाग्रट, अनुज माथुर और बीएल स्वामी ने आवासन आयुक्त की ओर से दोनों राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त किए। दोनों पुरस्कार वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस की ओर से दिए गए हैं।
पुरस्कार, सम्मान और शाबाशी शब्द बेजान चीजों में भी डाल सकते हैं जान-
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि पुरस्कार, सम्मान और शाबाशी बेजान चीजों में भी जान डालने की ताकत रखते हैं। 4 साल पूर्व आवासन मंडल बेजान हो चला था लेकिन मुख्यमंत्री और नगरीय विकास मंत्री के उत्साहवर्धन के चलते हमें हिम्मत मिली। मंडल के कार्मिकों और अधिकारियों को बेहतर काम करने पर शाबाशी मिलने लगी और उनमें भी जोश का संचार होने लगा। मंडल की झोली में निरंतर पुरस्कारों का डलना मंडल के कार्मिकों की आमजन के प्रतिबद्धता व मेहनत को दर्शाता है।
टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद न जाकर भेजते हैं अधिकारियों को-
मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा ने टीम भावना में बढ़ोतरी और अधिकारियों के प्रोत्साहन के चलते स्वयं ना जाकर पुरस्कार ग्रहण करने के लिए अधिकारियों को मुंबई भेजा। इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए आयुक्त मंडल के अन्य अधिकारियों को भेज कर उनका उत्साहवर्धन करते रहे हैं।
पुरस्कारों और सम्मानों का आंकड़ा पहुंचा 30 के पार-
गौरतलब है कि आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा की अगुवाई में पिछले चार वर्षों में मण्डल को कुल 31 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और ’स्टार ऑफ गवर्नेस -गोल्ड अवार्ड’ और नरेडको द्वारा दिए ’रियल एस्टेट कॉन्क्लेव’, ’ओएमजी-बुक ऑफ रिकार्डस’ जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।