Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक विक्रम सिंह जाखल ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

झुंझुनूं,( 24 जून 2026)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने बुधवार को सहभागिता कर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके घर के निकट उपलब्ध कराने तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक परिवाद का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

शिविर के दौरान विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ प्राप्ति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को राज्य सरकार की विभिन्न लोकहितकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा, किसान कल्याण, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। विधायक ने उपस्थित लोगों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा पात्र व्यक्तियों को भी इनके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

शिविर में पंचायत समिति के विकास अधिकारी रितेश सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण किया तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.