Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (15 जून 2026)। भरतपुर जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने सूचना केंद्र में आयोजित विकास प्रदर्शनी ’12 साल विकास के, जनकल्याण के’ का सोमवार को अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किए जाने की सराहना की।
रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी कार्यक्रमों, आधारभूत संरचना विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हो रही है।
उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों के 51 बोर्डों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां आमजन को सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है।
लाईब्रेरी का किया अवलोकन-
प्रभारी मंत्री ने बजट घोषणा के अंतर्गत सूचना केन्द्र में संचालित लाइब्रेरी का अवलोकन कर छात्राओं से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, रुचि एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक हरिओम सिंह गुर्जर ने विकास प्रदर्शनी एवं संचालित लाईब्ररी के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
इस अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी, अतिरिक्त कलक्टर (शहर) राहुल सैनी, शिवानी दायमा, गिरधारी तिवारी, गिरधारी गुप्ता, सतेन्द्र गोयल , अन्य नप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।