Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

ग्रामीण सेवा शिविर के प्रथम दिवस पर परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

मंडावा, (12 जून 2026)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंडावा ब्लॉक में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविरों का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस पर ग्राम पंचायत भीमसर में आयोजित शिविर के दौरान एक पात्र परिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़कर प्रशासन ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का उदाहरण प्रस्तुत किया।

ग्राम पंचायत भीमसर के वार्ड संख्या 6 निवासी मुकेश पुत्र हजारी लाल का परिवार लंबे समय से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित था। उनका राशन कार्ड एपीएल श्रेणी में दर्ज था तथा वे अपनी समस्या के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे थे।

ग्रामीण सेवा शिविर में मुकेश ने अपनी समस्या शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार मंडावा डॉ. सुरेन्द्र भास्कर के समक्ष रखी। इस पर डॉ. भास्कर ने प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का परीक्षण किया गया तथा परिवार को पात्र पाए जाने पर प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राशन कार्ड संख्या 20000570325 को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल कर दिया।

शिविर स्थल पर ही समस्या का समाधान होने पर मुकेश एवं उनके परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही संभव हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण सेवा शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी ग्राम पंचायत स्तर पर उपस्थित रहकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

शिविर में पूर्व सांसद झुंझुनूं नरेंद्र खीचड़, अतिरिक्त जिला कलेक्टर झुंझुनूं अजय आर्य, तहसीलदार मंडावा डॉ. सुरेन्द्र भास्कर, विकास अधिकारी पंचायत समिति मंडावा अमित चौधरी, सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंडावा ब्लॉक में ग्रामीण सेवा शिविरों के प्रथम दिवस पर प्राप्त यह उपलब्धि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.